बड़ी खबर – बैंकों की तीन दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टली
दिल्ली
28 सितम्बर2026
बड़ी खबर – बैंकों की तीन दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टली
दिल्ली। बैंकों की तीन दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ (आइबीए) और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।
बैंकों में सोमवार को अब सामान्य तरीके से कामकाज होगा। हड़ताल का आह्वान यूएफबीयू ने किया था। हफ्ते में पांच दिन काम करने या पांच दिवसीय सप्ताह समेत अपनी मांगों पर आइबीए के आश्वासन के बाद रविवार देर रात बैंक यूनियनों ने हड़ताल टालने की घोषणा की


