उत्तराखंड

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के डेलीगेट चुनाव में 29 डेलीगेट निर्विरोध चुने

उत्तराखण्ड
18 सितम्बर 2026
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के डेलीगेट चुनाव में 29 डेलीगेट निर्विरोध चुने
काशीपुर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान 29 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। बाजपुर रोड स्थित बीआरसी सभागार में जनपद ऊधमसिंह नगर की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए काशीपुर में डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न की गई। इसमें करीब 225 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। 29 प्रतिनिधियों के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल हुए। दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लेने के बाद 29 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य देवेंद्र चौधरी ने बताया कि जनपद में 7 विकासखंडों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *