श्रीरामलीला कमेटी ने श्रीराम ध्वज शोभायात्रा धूमधाम से निकाली
उत्तराखण्ड
14 सितम्बर 2026
श्रीरामलीला कमेटी ने श्रीराम ध्वज शोभायात्रा धूमधाम से निकाली
सुल्तानपुर पट्टी। श्रीरामलीला कमेटी ने श्रीराम ध्वज शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली। रविवार को कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश सैनी के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन किया गया।
पंडित दीपक शर्मा ने हवन पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। यात्रा नगर के मुख्य बजार, बुध बाजार चोरहा, टांडा बंजारा विभिन्न मार्गों से होते हुए साप्ताहिक बाजार स्थित श्रीरामलीला स्टेज पहुंची। वहां भगवान श्रीराम की स्तुति के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। अध्यक्ष सैनी ने बताया कि ध्वज शोभायात्रा दशहरा पर्व से सवा माह पूर्व निकाली जाती है। नगर के सभी मंदिरों में कमेटी की ओर से झंडे लगाये जाते हैं। वहां नकुल अग्रवाल, डॉ. सुरेश सैनी, प्रेम सिंह सागर, संजीव बाल्मीकि, जितेंद्र सागर, सेवाराम मौर्य, रामावतार चंद्रा, जयपाल सैनी, राजकुमार सैनी आदि शामिल रहे।


