श्रीकृष्ण भजन संध्या पर माक्षार्थ फाउंडेशन गायकों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
उत्तराखण्ड
7 सितम्बर 2026
श्रीकृष्ण भजन संध्या पर माक्षार्थ फाउंडेशन गायकों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
काशीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर माक्षार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में कुमारतनय मंदिर एवं प्रकाश सिटी स्थित श्री राम दरबार मंदिर में भव्य श्रीकृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों एवं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुर भजनों से दोनों मंदिरों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव-विभोर नजर आए। जैसे-जैसे भजनों की प्रस्तुतियां आगे बढ़ीं, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कृष्ण भक्ति के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। फाउंडेशन के सदस्यों की शानदार प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र वर्मा, गोपाल ठाकुर, अनूप गुप्ता, अशोक शर्मा, राजीव सक्सेना, तरुण लोहनी, दीपक शर्मा, कोमल शर्मा, मोनिका शर्मा, बीना, पूजा, शैली, डॉ. महेंद्र सिंह गोले, अनुराग मेहरा, फाल्गुनी मेहरा सहित माक्षार्थ फाउंडेशन की संरक्षक लता शर्मा एवं अन्य सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, कला, संगीत एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। माक्षार्थ फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माक्षार्थ फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।


