उत्तराखंड

भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

उत्तराखण्ड
7 सितम्बर 2026
भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद
हल्द्वानी। मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार की सुबह 9 बजे भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग में बोहराकून के पास पहाड़ी का मलबा सड़क पर आने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सड़क बंद होने के चलते भीमताल और हल्द्वानी की ओर जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। इधर भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग काकड़ीघाट के पास मलबा आने के चलते पूर्ण रूप से बंद है। सड़क के बंद होने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, धारचूला और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *