काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया आज से शुरू
उत्तराखण्ड
22 अगस्त 2026
काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया आज से शुरू
काशीपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सामान्य सभा के चुनाव की प्रक्रिया 22 अगस्त आज से शुरू होगी। काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया दोपहर 1.30 बजे से आयोजित की जाएगी।
उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल के आदेश के क्रम में उप निबंधक (फर्म्स, सोसाइटी एवं चिट्स), देहरादून की ओर से 14 अगस्त को जारी पत्र के निर्देश पर चुनाव कराए जा रहे हैं। 20 अगस्त को हुई जिला तदर्थ समिति की बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य देवेंद्र चौधरी की ओर से जारी पत्र में संघ के संविधान के नियम 8 (1) के तहत निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, सुविधाजनक और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के सभी शिक्षकों से निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने तथा सामान्य सभा में निर्वाचित होने के इच्छुक उम्मीदवारों से चुनाव में शामिल होने की अपील की गई है।

