उत्तराखंड

सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा

उत्तराखण्ड
6 अगस्त 2026
सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा
काशीपुर। काशीपुर में बाजपुर रोड पर एक सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद डाला। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से 16 वर्षीय शिवम पुत्र मनोज निवासी मुस्काम पुर परमानंद पुर अपने दो सहयोगी अक्षय और वासु के साथ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी पढ़ने जा रहे थे। शिवम और अक्षय दसवीं का छात्र है, जबकि वासु ग्यारहवीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि परमानंदपुर के पास सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों छात्र घायल हो गए, जिनका सरकारी अस्पताल काशीपुर में उपचार चल रहा है।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *