उत्तराखंड

काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे चलती कार में अचानक लगी आग

उत्तराखण्ड
30 जून 2026
काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे चलती कार में अचानक लगी आग
काशीपुर। काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे सोमवार शाम को चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। आग तेजी से भड़कने से कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग बुझाई। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजूड़ी निवासी गौरव जोशी अपनी कार लेकर ठाकुरद्वारा से वापस अपने घर लौट रहे थे। सरवरखेड़ा ओवरब्रिज के नीचे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। गौरव ने कार रोककर अपनी जान बचाई। कार में आग लगते देख वहां हडकंप मच गया। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो कर मोबाइल से वीडियों बनने लगी किसी ने भी आग को बुझाने प्रयास तक नहीं किया। जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। घटना के दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *