उत्तराखंड

समाज सेवी अमित शर्मा ने किया एक धण्टे में सम्पन्न हुई ब्राह्मण सभा समिति चुनावी प्रक्रिया का विरोध

उत्तराखण्ड
1 जून 2026
समाज सेवी अमित शर्मा ने किया एक धण्टे में सम्पन्न हुई ब्राह्मण सभा समिति चुनावी प्रक्रिया का विरोध
काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति , काशीपुर के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार रहे समाजसेवी एवं शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने कङा विरोध दर्ज कराते हुए इसे सम्पूर्ण काशीपुर के ब्राह्मण समाज के साथ विश्वासघात बताया है । अमित कुमार शर्मा का आरोप है कि सम्पूर्ण चुनाव सुनियोजित था और केवल एक घण्टे से भी कम के समय में सारी चुनावी औपचारिकताएं निपटा दी गयीं ।
उन्होंने कमेटी पर आरोप लगाते हुए प्रेस को बताया कि कमेटी न तो विधिवत सार्वजनिक नामांकन तिथि न ही मतदान तिथि, परिणाम तिथि और न ही मतदाता सूची की कोई भी घोषणा की। केवल एक दिन में और मात्र एक घण्टे के भीतर ही मतदाता सूची का प्रकाशन , प्रत्याशियों का नामांकन , नामांकन खारिज की प्रक्रिया, वैद्य उम्मीदवारों की घोषणा, मतदान, मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषित कर दिये गये जो कि एक असम्भव परंतु सोची समझी साजिश है ।
अमित कुमार शर्मा ने ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर के इस चुनाव को अवैधानिक करार देते हुए रजिस्ट्रार सोसाइटीज चिट्स एवं फंड और न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *