घरेलू गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से घर में लगी आग
उत्तराखण्ड
10 मई 2026
घरेलू गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से घर में लगी आग
जसपुर। घरेलू गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में महिला समेत दो लोग झुलस गए।
शनिवार की सुबह मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी शाहिद हुसैन के घर में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखे कपड़े, बर्तन, टीवी समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। आग लगने पर गृहस्वामिनी रोशन जहां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले रोशन जहां और मोहल्ले के युवक गोलू ने आग बुझाने का प्रयास किया जिससे दोनों के हाथ झुलस गए। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। गृहस्वामी शाहिद हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी है। अग्निशमन केंद्र के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


