उत्तराखंड

राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति ने उपजिलाधिकारी को चिन्हीकरण के बिन्दु च में शिथिलता देने के लिये एक ज्ञापन सौंपा

उत्तराखण्ड
24 अप्रैल 2026
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति ने उपजिलाधिकारी को चिन्हीकरण के बिन्दु च में शिथिलता देने के लिये एक ज्ञापन सौंपा
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर, उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के कार्यालय में जाकर समिति द्वारा पूर्व में लिये गये आवेदन पत्रों की कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही समिति ने चिन्हीकरण में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा कर समाधान का प्रारूप उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा जिस पर उपजिलाधिकारी महोदय ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन समिति प्रतिनिधिमंडल को दिया साथ हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया गया ।
समिति प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलकारियों के चिन्हीकरण के बिन्दु च में शिथिलता देने के लिये एक ज्ञापन माननीय राज्यपाल ,गृह सचिव , मुख्य सचिव सहित माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी सहित प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपाकर सभी की एक प्रति लिपि रिसिव कराकर प्राप्त की गयी ।
उपजिलाधिकारी के कार्यालय के पश्चात प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार के कार्यालय पर जाकर वार्तालाप कर चिन्हीकरण समिति के सदस्य हेतु जांच रिपोर्ट पर शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया मौके पर ही संबंधित अधिकारी को शीघ्र जांच रिपोर्ट लगाने के निर्देश दी जिसके लिये राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर, उत्तराखंड तहसीलदार महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करती है ।
प्रतिनिधिमंडल में मीनू गुप्ता , प्रदीप कुमार , रामभरोसे ,अमित कुमार मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *