उत्तराखंड

गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खुले

उत्तराखण्ड
19 अप्रैल 2026
गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खुले
उत्तरकाशी । वैदिक मंत्रोचार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगे के जयकारों के साथ आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए हैं. सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने. गंगोत्री के कपाट खुलने के समय हजारों तीर्थयात्री मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे. इस दौरान श्हर-हर गंगेश् और श्मां गंगा की जयश् के जयकारों से पूरा गंगोत्री धाम गूंज उठा. वहीं, तय मुहूर्त पर दोपहर 12.15 पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं. इस दौरान धाम में मौजूद भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई.

रविवार को मां गंगा की उत्सव डोली ने तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए भैरव घाटी से प्रस्थान किया. इससे पहले भैरव घाटी में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई. इसके बाद मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई. जिसके बाद विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्नाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धाम के कपाट को दोपहर 12.15 देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *