5 जून को होने वाले राज्य आन्दोलनकारी सम्मान पत्र सम्मेलन की तैयारी पूरी
उत्तराखण्ड
5 जून को होने वाले राज्य आन्दोलनकारी सम्मान पत्र सम्मेलन की तैयारी पूरी
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखण्ड की काशीपुर शाखा की एक बैठक प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर में जिला कार्यालय पर ली। जिसमें जिला महामंत्री, नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री व कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 5 जून शुक्रवार को स्थान अग्रवाल सभा में होने वाले सम्मान पत्र सम्मेलन की विस्तृत चर्चा हुई व सम्मेलन का सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों की जानकारी ली।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह नगर के सभी चिन्हीकरण आवेदकों के लिए एक सम्मान की बाद है कि नगर के घोषित आन्दोलनकारी व समिति संरक्षक 1994 के आन्दोलन में सहभागिता करने वाले अपने सभी साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि 5 जून के सम्मेलन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय उधम सिंह नगर में शीघ्र ही एक एकदिवसीय संाकेतिक धरना दिया जायेगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसकी जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जायेगी।
जिला महामंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर इतना संघर्ष करने के बाद भी जो सम्मान अभी तक उन सभी को नहीं मिल पा रहा है वह सभी इस सम्मान के हकदार है। उन्होने कहा कि संरक्षक मण्डल के आदेशानुसार उन सभी को सम्मानित किया जायेगा जो उस समय आन्दोलन के दौरान किसी भी संगठन से जुडे रहे है।
नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि 5 जून स्थान – श्री अग्रवाल सभा काशीपुर में हो होने वाले सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है सभी संरक्षक मण्डल को निमंत्रण प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने सभी आवेदकों से कहा कि समय से पहुंच कर सम्मेलन का सफल बनायें।


