1 मई से पीरूमदारा रुकेगी रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस
उत्तराखण्ड
30 अप्रैल 2026
1 मई से पीरूमदारा रुकेगी रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस
रामनगर। रामनगर और आसपास के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अब यात्रियों को सफर के लिए 1 मई से दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है. रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव अब पीरूमदारा में भी होगा. रेल यात्रियों के लिए यह एक बड़ी सुविधा साबित होने जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त किया है.
25036 रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस अब पीरूमदारा स्टेशन पर सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी और 9 बजकर 59 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी. वहीं, 25035 दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस भी अब पीरूमदारा में रात 20 बजकर 33 मिनट पर पहुंचेगी और 20 बजकर 34 मिनट पर रामनगर के लिए प्रस्थान करेगी. इस फैसले से खास तौर पर पीरूमदारा, रामनगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. अब उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी.


