दिल्ली

सुबह-सुबह फिर झटका – पेट्रोल व डीजल फिर बढ़े

दिल्ली
25 मई 2026
सुबह-सुबह फिर झटका – पेट्रोल व डीजल फिर बढ़े
दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार सुबह एक बार फिर देश की जनता को बड़ा झटका दिया है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल के दामों में 2.71 रुपये की वृद्धि की है. तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि की है.

जानकारी के मुताबिक पिछले दस दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है. राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये हो गई है. वहीं, डीजल के दाम बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पेट्रोल और डीजल के नए दाम आज सोमवार से लागू हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *