उत्तराखंड

श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट ने बांटा श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं शरबत का प्रसाद

उत्तराखण्ड
25 मई 2026
श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट ने बांटा श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं शरबत का प्रसाद
काशीपुर। गंगा दशहरे के पावन अवसर पर मानपुर रोड स्थित श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम, काशीपुर के तत्वावधन में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं शरबत के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज की प्रेरणा से किया गया। इस सेवा कार्य में ट्रस्टी चमन सिंह प्रजापति एवं अन्य भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर
पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान चमन सिंह प्रजापति, शिवम् प्रजापति, देवानन्द, माया प्रजापति, शिवानी प्रजापति सहित कई श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे। आयोजन में सेवा भाव और धर्मिक आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *