उत्तराखंड

रॉयल एंक्लेव में स्वच्छता चौपाल का आयोजन

उत्तराखण्ड
29 अक्टूबर 2026
रॉयल एंक्लेव में स्वच्छता चौपाल का आयोजन
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा वार्ड संख्या 13, रॉयल एंक्लेव में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिलेन्द्र चौधरी , महापौर दीपक बाली , सहायक नगर आयुक्त सुश्री शालिनी नेगी सहित जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता साथियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की स्वच्छता जागरूकता प्रस्तुति, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, सभी को स्वच्छता शपथ दिलाकर अपने वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
आइए, नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और जनसहयोग से स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित काशीपुर का निर्माण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *