उत्तराखंड

रामनगर देहरादून एक्सप्रेस का 5 अगस्त से होगा नियमित संचालन

उत्तराखण्ड
रामनगर देहरादून एक्सप्रेस का 5 अगस्त से होगा नियमित संचालन
काशीपुर। रामनगर-देहरादून-रामनगर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15310/15309 का नियमित संचालन 05 अगस्त, 2026 से प्रारंभ होगा।
गाड़ी संख्या 15310 रामनगर-देहरादून द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रामनगर से प्रातः 05.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा काशीपुर 06.22 बजे, रोशनपुर 06.40 बजे, पीपलसाना 06.52 बजे, मुरादाबाद 08.21 बजे, नजीबाबाद 09.41 बजे एवं हरिद्वार 11.10 बजे से प्रस्थान करते हुए 12.40 बजे देहरादून पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 15309 देहरादून-रामनगर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को देहरादून से 15.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा हरिद्वार 17.32 बजे, नजीबाबाद 18.28 बजे, मुरादाबाद 20.30 बजे, पीपलसाना 21.48 बजे, रोशनपुर 22.05 बजे एवं काशीपुर 22.50 बजे से प्रस्थान करते हुए 23.30 बजे रामनगर पहुंचेगी। यह जानकारी सुमित कुमार , मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी की ओर पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा प्रेस को जारी विज्ञाप्ति में दी गयी।
इस रेल सेवा को शुरू कराने का श्रेय काफी हद तक सांसद अनिल बलूनी के लगातार प्रयासों को दिया जा रहा है। उन्होंने लंबे समय से इस मांग को रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। शुभारंभ के मौके पर उन्होंने कहा कि यह केवल नई ट्रेन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है।
वहीं रामनगर और काशीपुर के लोगों की मांगें लंबे समय तक फाइलों में ही अटकी रहीं। देहरादून के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को मुरादाबाद या दूसरे स्टेशनों पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब पहली बार रामनगर से देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *