उत्तराखंड

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

उत्तराखण्ड
18 जुलाई 2026
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना
रामनगर। रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस उद्घाटन विशेष गाडी़ का शुभारम्भ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गाड़ी को 12.50 पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आपको बता दे कि क्षेत्रीय जनता की रामनगर से देहरादून के मध्य अंतर नगरीय एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा 15310/15309 रामनगर-देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस के संचलन को स्वीकृति प्रदान की इससे क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुयी।

इस अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद अनिल बलूनी, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डे, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस ट्रेन से छात्रों, किसानों, व्यावसायियों सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों को प्रदेश की राजधानी देहरादून एवं तीर्थ नगरी हरिद्वार जाकर वहां अपने कार्य कर उसी दिन वापस आने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस गाड़ी के चलने से ‘जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान’ जाने वाले वन्यजीव प्रेमियों एवं पौराणिक स्थलों के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *