उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि व रोडवेज बस अड्डे का किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
31 जुलाई 2026
नीरज ठाकुर
गदरपुरः मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि व रोडवेज बस अड्डे का किया उद्घाटन
गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुद्रपुर-गदरपुर दौरा कर क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। वर्षों से लोकार्पण की प्रतीक्षा कर रहे रोडवेज बस अड्डे का उद्घाटन व साथ ही कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अनाज मंडी में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचें। वहां से वह सड़क मार्ग से कंबोज धर्मशाला पहुंच वहां उन्होंने शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इसके बाद सीएम रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण किया। साथ ही करोड़ों की लागत से निर्मित विकासखंड कार्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा दलपुरा मंदिर से बौर और हरिपुरा जलाशय होते हुए तिलपुरी तक प्रस्तावित मार्ग निर्माण सहित करोड़ों रुपये की विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *