उत्तराखंड

दो नाबालिग बहनों के रहस्यमयी ढंग से लापता

उत्तराखण्ड
27 जून 2026
दो नाबालिग बहनों के रहस्यमयी ढंग से लापता
रुद्रपुर। रुद्रपुर से दो नाबालिग बहनों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों बहनें गुरुवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गईं. काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पंतनगर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के वसुंधरा गार्डन निवासी एक व्यक्ति ने पंतनगर थाने में एक तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी 16 साल और 13 साल की दो बेटियां बीती 25 जून की सुबह करीब 9 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गईं. जब परिवार के लोगों ने उन्हें घर में तलाश किया, तो दोनों कहीं नहीं मिलीं.

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क किया. संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका. तहरीर में ये भी उल्लेख किया गया है कि घर से निकलते समय दोनों अपने साथ एक मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी लेकर गई हैं.

किसी के बहकावे में आकर जाने की आशंकारू परिवार ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन में सिम कार्ड नहीं होने के कारण संपर्क स्थापित नहीं हो सका. परिजनों ने आशंका जताई है कि दोनों बहनें किसी के बहकावे या प्रभाव में आकर घर से गई हो सकती हैं.

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि किसी अप्रिय घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. घटना के बाद परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है और बेटियों की सुरक्षित वापसी की लगातार प्रार्थना कर रहा है. वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश तेज कर दी है.

गुमशुदा बच्चियों का हुलियारू तहरीर में 16 साल की लड़की का हुलिया भी बताया गया है. जिसका रंग गोरा है. लंबाई करीब 5 फीट और नीले रंग की फ्रॉक पहना है. वहीं, 13 साल की लड़की का रंग भी गोरा है. जिसकी लंबाई करीब साढ़े चार फीट है. जिसने लोवर और टी-शर्ट पहना है.

ष्परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों बच्चियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके अलावा संभावित स्थानों पर भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं.ष्- नंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, पंतनगर कोतवाली

पुलिस की अपीलरू वहीं, पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पंतनगर पुलिस या परिजनों को सूचित करें. ताकि, दोनों को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *