चिन्हीकरण को लेकर काशीपुर के साथ हो रहे भेदभाव के सम्बन्ध में राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति ने दिया ज्ञापन
उत्तराखण्ड
22 अगस्त 2026
चिन्हीकरण को लेकर काशीपुर के साथ हो रहे भेदभाव के सम्बन्ध में राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति ने दिया ज्ञापन
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड ने मुख्य सचिव को सम्बोधित एक ज्ञापन आज उपजिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर में सौपा। जिसमें मांग की है कि तहसील काशीपुर में आवेदित राज्य निर्माण आंदोलकारियों के चिन्हीकरण में देरी व जांच समितियों द्वारा जांच पूर्ण होने के बाद भी जांच रिपोर्ट को शासन तक नहीं पहुंचाने व खटीमा में 634राज्य आंदोलकारियों का पूर्व में शासन प्रशासन द्वारा पूछताछ के आधार पर चिन्हित कर परिचय पत्र जारी कर शासन द्वारा उपलब्ध सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है जबकि खटीमा में चिन्हीकरण मानकों के पूछताछ के आधार पर चिन्हीकरण प्रक्रिया पूर्ण की गयी है तो काशीपुर सहित अन्य तहसीलों में पूछताछ के आधार पर चिन्हीकरण क्यों नहीं किया गया। अगर नहीं तो खटीमा के सभी पूर्व में 634राज्य आंदोलकारियों का चिन्हीकरण निरस्त कर राजस्व की वसूली की जाये शासन प्रशासन अगर यह नहीं कर सकता तो समानता के नियमानुसार तहसील काशीपुर सहित पूरे जिले उधमसिंहनगर के सभी आवेदित राज्य निर्माण आंदोलकारियों का चिन्हीकरण कर परिचय पत्र जारी किया साथ ही ज्ञापन में कहा गया कि जिला स्तर पर तहसील द्वारा पूछताछ के आधार पर लगी सकात्मक रिपोर्टो को मान्यता नहीं दी रही है आखिर काशीपुर के साथ यह भेदभाव क्योंकि। समिति ने ज्ञापन में कहा कि अगर काशीपुर के आवेदक का शीघ्र चिन्हीकरण नहीं किया जाता है तो सभी आवेदक एकजुट होकर 1 सितम्बर को खटीमा कूच करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में विनय कुमार विश्नोई, सचिन शर्मा एडवोकेट, रिजावन अहमद , प्रमोद यादव, नीरज ठाकुर, अनुराग सारस्वत, प्रदीप कुमार, रामभरोसे, अमित कुमार,जीवन कुमार, सुरेश चंद्र गौड़, दीपक कुमार, रामसिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय कुमार शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, सतीश कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि बड़ी संख्या में आवेदित राज्य निर्माण आंदोलनकारी उपस्थित रहे ।


