गढ़ीनेगी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
उत्तराखण्ड
11 जून 2026
गढ़ीनेगी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
काशीपुर/11 जून 2026 – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में नवगठित गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने भाजपा के सचिन बाठला को करीबी मुकाबले में 94 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।
अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना काशीपुर स्थित नवीन फल मंडी परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई, जिसमें निर्वाचन अधिकारी अभय प्रताप सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज चंदोला की मौजूदगी रही। एडीएम पंकज उपाध्याय की उपस्थिति में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र सौंपा गया।
मुख्य परिणाम (अध्यक्ष पद)-
विजेताः अभिषेक सुखीजा (निर्दलीय) – 2047 मत
उपविजेताः सचिन बाठला (भाजपा) 1953 मत
मार्जिनरू 94 वोट
गढ़ीनेगी को हाल ही में ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिला था। यह इसका पहला चुनाव था।
9 जून 2026 को हुए मतदान में रिकॉर्ड 90.06ः मतदान दर्ज हुआ था, जिसमें 2294 महिला और 2377 पुरुष मतदाताओं ने भाग लिया।
चुनाव मुख्य रूप से भाजपा के सचिन बाठला और निर्दलीय अभिषेक सुखीजा के बीच कांटे की टक्कर माना जा रहा था। दोनों ने प्रचार के दौरान जोरदार रैलियां और जनसंपर्क किया था।
अभिषेक सुखीजा की जीत स्थानीय स्तर पर स्वतंत्र उम्मीदवार की ताकत को दर्शाती है। क्षेत्रवासियों ने विकास, सुशासन और स्थानीय मुद्दों पर वोट किया। भाजपा प्रत्याशी ने हार स्वीकार कर बधाई दी।
यह नतीजा ऊधम सिंह नगर जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है, खासकर 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर।


