उत्तराखंड

काशीपुर पुलिस द्वारा किया गया हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
28 जुलाई 2026
काशीपुर पुलिस द्वारा किया गया हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर को जरिये मोबाइल फोन पर दिनाँक 26-07-26 की साँय को सूचना प्राप्त हुई कि चीमा चौराहा के पास रेलवे फाटक के समीप एक व्यक्ति के द्वारा गौरव नाम के एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया तथा घटना में शामिल उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया है । घायल गौरव को उसका दोस्त अस्पताल काशीपुर को ले गया । इस सूचना पर तुरन्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुँचा तो ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में घायल गौरव कश्यप पुत्र स्व0 सतीश कश्यप निवासी ग्राम चतरपुर मेवला पो0 दडियाल थाना टाण्डा जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश की मृत्यु हो गयी है मृतक के परिजनो के सम्बन्ध में जानकरी प्राप्त कर उन्हे घटना की सूचना दी गयी तथा मौके पर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकनल करने हेतु आर.एफ.एस.एल. की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । मृतक गौरव कश्यप उपरोक्त में मामा सुनील कश्यप पुत्र धर्मपाल कश्यप निवासी हेमपुर डिपो प्रतापपुर कोतवाली काशीपुर की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त अबुला उर्फ गुल्लू निवासी अल्ली खाँ कोतवाली काशीपुर के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नं0 302/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । अपराध की गम्भीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के द्धारा अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर महोदय के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के द्धारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 27-06-2026 को सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखविर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त वाँछित अभियुक्त गुलहसन उर्फ गुल्लू उर्फ अबुला पुत्र इब्ने हसन निवासी सरस्वती स्कूल के पास मौहल्ला किला कोतवाली काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र-20 वर्ष को साँई पब्लिक स्कूल काशीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा गिऱफ्तार अभियुक्त गुलहसन उर्फ गुल्लू उर्फ अबुला उपरोक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयोग प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त गुल्लू द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह पिछले तीन-चार साल से नशे का आदी है तथा स्मैक पीने के अलावा नशे के इंजेक्शन लगाता है मृतक गौरव भी नशे का आदी था दोनों ही लोग अक्सर नशा करने के लिए रेलवे पटरी के आसपास सुनसान स्थान में बैठा करते थे घटना के दिन पुरानी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया अचानक झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुल्लू ने गौरव का गिरेबान पकड़ कर अपनी कमर में रखे चाकू से उसके सीने में वार कर दिया जिससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल लाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में SHO हरेन्द्र चौधरी, SSI नवीन बुधानी, SI गिरीश चन्द्र, का. महेन्द्र सिंह, का.दर्शन सिंह, का.आदेश कुमार, पुलिस सहयोगी माजिद, पुलिस सहयोगी राहुल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *