अनुराग बने किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी के अध्यक्ष
उत्तराखण्ड
16 जुलाई 2026
अनुराग बने किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी के अध्यक्ष
काशीपुर। किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी काशीपुर की नई कार्यकारिणी समिति गठित की गई । जिसमें अनुराग कुमार सिंह जी को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । इसी क्रम में आज अनुराग कुमार सिंह द्वारा किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया गया । इस अवसर पर प्रबंधक चौधरी प्रताप सिंह , कोषाध्यक्ष संजय चौधरी , खंड शिक्षा अधिकारी डी के साहू , उदयराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता जी, किसान इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती किरण सिंह जी, अनुराग कुंवर , गुरदयाल सिंह , चंद्रभान सिंह, देवेंद्र कुमार मित्तल, रहमुद्दीन, एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


