उत्तराखंड

सब रजिस्टार कार्यालय पुरानी जगह स्थानांतरित करने की मांग

उत्तराखण्ड
25 अप्रैल 2025
सब रजिस्टार कार्यालय पुरानी जगह स्थानांतरित करने की मांग
काशीपुर। काशीपुर का सब रजिस्टार कार्यालय पुरानी जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज सब रजिस्टार महेश चंद्र को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लगभग एक वर्ष से सब रजिस्टार कार्यालय काशीपुर का हाईटेक भवन निर्माणाधीन है, लेकिन आज तक भी कार्य पूरा नहीं हो सका है।
आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य को बार-बार रोका जा रहा है, जिससे समयावधि बढ़ाई जा रही है। इससे एक ओर सरकार को वित्तीय हानि हो रही है, वहीं दूसरी ओर किराए के भवन में चल रहे कार्यालय का किराया भी सरकार को देना पड़ रहा है।अधिवक्ताओं ने कहा कि आर्य नगर स्थित अस्थायी कार्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल एवं बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आमजन में रोष है। इस दौरान एडवोकेट अलीम खान, संजय कुमार, अजय, अर्पित चौहान, राकेश प्रजापति, अंकुर मेहरोत्रा, नरेश खुराना आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *