रूद्रपुर: पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समर्थकों समेत हिरासत में लिया
उत्तराखण्ड
27 अगस्त 2026
रूद्रपुर: पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समर्थकों समेत हिरासत में लिया
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे. पुलिस को इसकी भनक लगते ही उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया गया.
घटना के मुताबिक, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करना चाहते थे. उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री को जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और मरीजों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपना था.
ठुकराल ने कहा कि, वे और उनके समर्थक मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे. लेकिन कार्यक्रम स्थल से पहले ही उन्हें और उनके समर्थकों को रोककर हिरासत में ले लिया. उन्होंने कहा कि, उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध या कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना नहीं था. वह केवल जिला अस्पताल की गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे.


