उत्तराखंड

राष्ट्र सेविका समिति का प्रवेश समिति शिक्षा वर्ग प्रारंभ

उत्तराखण्ड
30 मई 2026
राष्ट्र सेविका समिति का प्रवेश समिति शिक्षा वर्ग प्रारंभ
काशीपुर। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित प्रवेश समिति शिक्षा वर्ग का शुभारंभ आज तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, काशीपुर में वैदिक हवन के साथ हुआ। यह वर्ग 30 मई 2026 से 13 जून 2026 तक नियमित रूप से संचालित होगा।
वर्ग में 14 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता रहेगी। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के विभिन्न जनपदों से आई प्रतिभागियों को शारीरिक, बौद्धिक तथा विविध प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक कार्यपद्धति, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के संस्कारों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
वर्ग के दौरान प्रतिभागियों को अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, संगठन कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभावना का विकास करना है।
वर्ग का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर्ग कार्यवाहिका माधवी सिंघल ,सर्वव्यवस्था प्रमुख नीरजा चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य व नगर बौद्धिक प्रमुख शैफाली पांडेय तथा अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने वर्ग की सफलता एवं प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *