उत्तराखंड

रामनगर: रोडवेज बस की एक डंपर से भिड़ंत

उत्तराखण्ड
28 अप्रैल 2026
रामनगर: रोडवेज बस की एक डंपर से भिड़ंत
रामनगर। रामनगर हल्दुआ के पास देहरादून से काठगोदाम जा रही रोडवेज बस की एक डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस में बैठे 33 यात्री सुरक्षित हैं। बस सुबह पांच बजे जब हल्दुआ क्षेत्र के पास पहुंचीं तभी काशीपुर की ओर आ रहे एक डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस का आगे का शीशा टूट गया। हादसे में परिचालक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निशमन विभाग के स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। बस के परिचालक को चोटें लगी हैं जिन्हें उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *