रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की आईआरसीटीसी पर बुकिंग शुरू
उत्तराखण्ड
23 जुलाई 2026
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की आईआरसीटीसी पर बुकिंग शुरू
काशीपुर। रामनगर-देहरादून-रामनगर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेसगाड़ी संख्या 15310/15309 की बुकिंग आईआरसीटीसी पर शुरू हो गई है।
गाड़ी संख्या 15310 रामनगर-देहरादून द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रामनगर से प्रातः 05.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा काशीपुर 06.22 बजे, रोशनपुर 06.40 बजे, पीपलसाना 06.52 बजे, मुरादाबाद 08.21 बजे, नजीबाबाद 09.41 बजे एवं हरिद्वार 11.10 बजे से प्रस्थान करते हुए 12.40 बजे देहरादून पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 15309 देहरादून-रामनगर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को देहरादून से 15.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा हरिद्वार 17.32 बजे, नजीबाबाद 18.28 बजे, मुरादाबाद 20.30 बजे, पीपलसाना 21.48 बजे, रोशनपुर 22.05 बजे एवं काशीपुर 22रू50 बजे से प्रस्थान करते हुए 23.30 बजे रामनगर पहुंचेगी।


