उत्तराखंड

युवती के साथ टेलीग्राम एकाउन्ट पर लिंक भेजकर 28,50,000 रूपये की धोखाधडी

उत्तराखण्ड
28 अगस्त 2026
युवती के साथ टेलीग्राम एकाउन्ट पर लिंक भेजकर 28,50,000 रूपये की धोखाधडी
काशीपुर। काशीपुर निवासी साक्षी छाबडा पुत्री कमलजीत छाबडा, कुण्डेश्वरी चौराहा ग्राम कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थिनी का टेलीग्राम एकाउन्ट https://t.me/+919289349178 जो कि प्रार्थिनी के मोबाईल नम्बर-9289349178 पर संचालित है, पर माह जून 2026 में एक लिंक आया, जिस पर उनके द्वारा जानकारी दी गई कि आप हमसे जुडते है तो आपको एमेजॉन कम्पनी में ज्वाईन दी जायेगी और आपको इसके लिये कुछ टास्क पूरे करने पड़ेगें, उक्त लिंक कम्पनी-Coinbase India Pvt. Ltd. की ओर से दिया गया था जिसका पता Block-L, 03-108A, WeWork Embassy TechVillage Quter Ring Road, Embassy Tech Village जिनका पेन नम्बर-Telangana GSTIN: 36AAJCC3775E1ZK व जी. एस टी नम्बर-Kamataka GSTIN: 29AAJCC3775E1ZF एवं टेलीग्राम आई.डी. -@Receptionist62462 एवं @Finance_Manager226 एवं @Front_DeskManag ement624 है। तथा प्रार्थिनी यह भी कहा गया कि तुम्हें हर टास्क पर मुनाफा भी दिया जायेगा तथा कम्पनी की ओर से दिये गये टारगेट पूरे निर्धारित समय पर करने होगे यदि नहीं कर पाओंगें तो तुम्हें मुनाफा व तुम्हारी लगायी गयी रकम रोक दी जायेगी जिसके उपरान्त आपको उक्त टारगेट को पुनः करने हेतु एक अवसर दिया जायेगा यदि उस पर आप टारगेट पूरा कर देते हो तो तुम्हारी रुकी हुई रकम मय मुनाफा वापस कर दी जायेगी, जिस पर प्रार्थिनी द्वारा उनके प्रलोभन में आकर प्रथम बार 6,000/- रूपये को चुना गया जिसे प्रार्थिनी ने पूर्ण कर दिया जिस पर कम्पनी द्वारा प्रार्थिनी को मय मुनाफा प्रार्थिनी की रकम वापस लौटा दी गई और धीरे-धीरे टास्क बढ़ता चला गया। जब प्रार्थिनी का टारगेट 50,000/- रूपये हो गया तो उक्त टास्क पूरा न होने के कारण प्रार्थिनी की रकम रूक गयी और धीरे-धीरे प्रार्थिनी का उक्त कम्पनी पर रकम बढती चली गयी और प्रार्थिनी उनके चलाये गये षडयंत्र में फस गयी तथा प्रार्थिनी से करीब 28,50,000/- रूपये की रकम को उक्त कम्पनी के द्वारा धोखाधडी एवं जालसाजी करके हडप कर लिया गया है जोकि प्रार्थिनी से कम्पनी के द्वारा अलग-अलग खाता नम्बर भेज कर एवं यू.पी.आई. N.C.R.B (एन.सी.आर.बी) I.I.F.-I (एकीकृत जाँच फार्म-1) आई.डी. के माध्यम से हडपी है, जिसके कुछ स्क्रीन शॉर्ट प्रार्थिनी द्वारा ले लिये गये थे, अब उक्त कम्पनी द्वारा प्रार्थिनी से 3,20,000 /- रूपये की मांग की जा रही है और कहा जा रहा है कि यदि तुम 3,20,000 /- रूपये की रकम कम्पनी को दोगी तो ही तुम्हारी सारी रकम वापस लौटा दी जायेगी। महोदय, उक्त कम्पनी आज भी गतिमान है और प्रार्थिनी को अब यह पूर्ण आशका है कि पूर्व की तरह उक्त कम्पनी वाले प्रार्थिनी से 3,20,000/- रूपये की और लेकर प्रार्थिनी की समस्त रकम को वापिस नहीं करेगें, जिस कारण प्रार्थिनी ने उक्त मांगी गयी रकम कम्पनी को नहीं दी है और अब विवश होकर अपनी रिपोर्ट लिखाने आपकी शरण में आई है। प्रार्थिनी का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा कुण्डेश्वरी में सचालित है जिसका खाता संख्या-36977464670 है जिसका आई एफ एस.सी. कोड-एस.बी.आई.एन. 0007398 है। शिकायत में प्रार्थिनी ने कहा कि ऑनलाईन हुई धोखाधडी से हडपी गयी प्रार्थिनी की रकम के सम्बन्ध में प्रार्थी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रार्थिनी की रकम उक्त कम्पनी से दिलाते हुये धोखाधडी करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *