उत्तराखंड

यात्रा के दौरान अपनी ट्रेन की स्थिति केवल रेलवे के आधिकारिक ऐप्स एवं वेबसाइट के माध्यम से जांचे

उत्तराखण्ड
19 जून 2026
यात्रा के दौरान अपनी ट्रेन की स्थिति केवल रेलवे के आधिकारिक ऐप्स एवं वेबसाइट के माध्यम से जांचे
बरेली। यात्रियों की सुविधा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है, कि वे यात्रा से पूर्व तथा यात्रा के दौरान अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए रेलवे के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म RailOne एवं NTES (National Train Enquiry System) का उपयोग करें।
इन आधिकारिक मोबाइल ऐप्स एवं वेब प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्री ट्रेनों की वास्तविक स्थिति (Live Running Status), वर्तमान लोकेशन, अनुमानित आगमन एवं प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी, मार्ग परिवर्तन (Diversion), पुनर्निर्धारण (Rescheduling), निरस्तीकरण (Cancellation) तथा अन्य परिचालन परिवर्तनों की सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा, असुविधा एवं भ्रम से बचाती है तथा यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायक सिद्ध होती है। विशेष परिस्थितियों में ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किए जाते हैं। रेलवे यात्रियों से अनुरोध है कि वे किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा यात्रा से पूर्व एवं यात्रा के दौरान अपनी ट्रेन की स्थिति केवल रेलवे के आधिकारिक ऐप्स एवं वेबसाइट के माध्यम से अवश्य जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *