उत्तराखंड

मां चामुण्डा देवी की 70वीं भव्य शोभायात्रा आज

उत्तराखण्ड
25 सितम्बर 2025
मां चामुण्डा देवी की 70वीं भव्य शोभायात्रा आज
काशीपुर। मां चामुण्डा देवी की 70वीं भव्य शोभायात्रा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज शुक्रवार 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे, मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री गीता भवन से चलकर नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए गिरिताल स्थित मां चामुण्डा मन्दिर शक्ति पीठ पहुंचेगी। पूजा अर्चना के पश्चात् शोभायात्रा मौहल्ला खत्रियान स्थित मां चामुण्डा देवी मन्दिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा।
आयोजक गण ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि सही समय पर पहुंच कर मां चामुण्डा देवी का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *