उत्तराखंड

नैनीताल में एक वकील का शव उनकी कार में मिला, कोर्ट परिसर में फैली सनसनी

उत्तराखण्ड
27 अप्रैल 2026
नैनीताल में एक वकील का शव उनकी कार में मिला, कोर्ट परिसर में फैली सनसनी
नैनीताल। नैनीताल में एक वकील का शव उनकी कार के अंदर मिला है. ये अधिवक्ता नैनीताल जिला कोर्ट से संबद्ध थे. वकील का नाम पूरन सिंह भाकुनी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद नैनीताल जिला कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है. प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे आत्महत्या का केस माना है.

नैनीताल शहर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बार की पार्किंग में वहां से आ-जा रहे वकीलों ने कार में खून से सना शव देखा. वहां मौजूद अन्य वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में कार में वकील का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वकील का खून से सना शव कार के अंदर पड़ा है. शव के एक हाथ में पिस्टल है. इससे अंदाजा लगाया गया कि इस वकील ने आत्महत्या कर ली है.

वकील पूरन सिंह जिला कोर्ट नैनीताल से संबद्ध थे. पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. पूरन सिंह भाकुनी की मौत की जांच की जा रही है.

वकील पूरन सिंह भाकुनी का शव कार में खून से सना पड़ा मिला. कार के डेसबोर्ड से एक नोट भी बरामद हुआ है. नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर घटित एक घटना ने अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया. हाथ में पिस्टल और डेसबोर्ड पर नोट देख पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है. बेहद ही मिलनसार स्वभाव के अधिवक्ता द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से सभी स्तब्ध हैं.

पुलिस मामले की जांच में जुटी- जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में सभी अधिवक्ता रोजाना की तरह कामकाज में लगे हुए थे. करीब 11.30 बजे पार्किंग से गुजर रहे अधिवक्ताओं ने एक वाहन के भीतर लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी पूरन सिंह भाकुनी को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया. घटना की खबर लगते ही मौके पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस को वाहन के डेसबोर्ड से मिले नोट में अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *