नगर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया जाहरवीर गोगा नवमी पर्व
उत्तराखण्ड
6 सितम्बर 2026
नगर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया जाहरवीर गोगा नवमी पर्व
काशीपुर। बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज की नवमी पर मानपुर रोड पॉलिटेक्निक के पास मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। शनिवार की सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं इस दौरान सड़क के दोनों ओर खेल-खिलौनों के अलावा खान-पान के स्टॉल लगे थे जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिनभर रुक-रुक हो रही बारिश के बीच देर रात लगभग 10 बजे तक दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।


