दीपावली पर्व करीब आते ही बर्तन कारोबारियों की तैयारियां शुरू
उत्तराखण्ड
25 अक्टूबर 2026
दीपावली पर्व करीब आते ही बर्तन कारोबारियों की तैयारियां शुरू
काशीपुर। दीपावली पर्व करीब आते ही बर्तन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के मुख्य बाजार में बर्तन कारोबारी अतिरिक्त स्टॉक मंगाने लगे हैं। व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
दुकानों में स्टील के डिनर सेट, भगोने, कुकर, पीतल और तांबे के बर्तन, नॉनस्टिक और बोन चाइना के बर्तनों का स्टॉक पहुंच चुका है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा मांग स्टील के बर्तनों की रहती है। 200 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के सेट ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। पीतल और तांबे के बर्तनों की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ा है। धनतेरस पर लोग बर्तनों की अधिक खरीदारी करते है। बर्तन कारोबारियों ने बताया कि इस बार पिछले साल से 30 फीसदी ज्यादा कारोबार का अनुमान है।


