ठंडी हवाओं और बारिश के कारण मई में सर्दी का अहसास
उत्तराखण्ड
ठंडी हवाओं और बारिश के कारण मई में सर्दी का अहसास
काशीपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के चलते तापमान में गिरावट आई है। मई महीने में ही लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है। लगातार बारिश से मेन रोड समेत प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं जलभराव और फिसलन के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में ठंड अचानक बढ़ गई है और मौसम में दिसंबर-जनवरी जैसी सर्दी का अहसास होने लगा है। राम व सुबह बारिश के चलते मेन रोड सहित प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं स्थानीय लोगों को भी दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदले मिजाज ने अप्रैल-मई के महीने में सर्दियों की याद दिला दी है।


