उत्तराखंड

टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव 02 मई को

उत्तराखण्ड
21 अप्रैल 2026
टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव 02 मई को
रामनगर। टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा में आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सभा में सर्वसम्मति से श्री विनय टंडन, श्री संजय पांडे एवं श्री मनोज भंडारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि एसोसिएशन के चुनाव दिनांक 02 मई को संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार – नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक, नाम वापसी की अंतिम तिथिरू 30 अप्रैल निर्धारित की गई है मतदान 02 मई को संपन्न होगा

एसोसिएशन के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के लिए संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की जिम्मेदारी नियुक्त चुनाव अधिकारियों पर होगी।

इस चुनाव के माध्यम से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो आगामी कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *