जिले में बडे स्तर पर पुलिस विभाग में तबादले
उत्तराखण्ड
31 मई 2026
जिले में बडे स्तर पर पुलिस विभाग में तबादले
रुद्रपुर। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा जारी आदेश के तहत 13 उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. इस फेरबदल के बाद जिले की कई कोतवालियों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं.
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में तैनात 13 उपनिरीक्षकों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत नई तैनाती प्रदान की गई है. जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए नियुक्ति स्थल पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करेंगे. साथ ङी अनुपालन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे.
स्थानांतरण सूची के अनुसार
उपनिरीक्षक अनुग्रह सिंह को कोतवाली खटीमा से स्थानांतरित कर कोतवाली किच्छा भेजा गया है.
उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनाती दी गई है.
वहीं उपनिरीक्षक विजय सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म बनाया गया है.
उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी को चौकी बागवाड़ा से कोतवाली रुद्रपुर.
उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली गदरपुर भेजा गया है.
उपनिरीक्षक नरेश पंत को पुलिस लाइन से चौकी रम्पुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को डीसीआरबी से एसओजी रुद्रपुर में तैनात किया गया है.
इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप पंत को थाना पुलभट्टा से प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर बनाया गया है. उपनिरीक्षक ओम प्रकाश को कलकत्ता फार्म चौकी से स्थानांतरित कर थाना पुलभट्टा भेजा गया है. वहीं उपनिरीक्षक सौरभ भारती को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी शिवनगर पथरी की जिम्मेदारी मिली है.
इसी तरह उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह खत्री को प्रभारी चौकी बाजार से कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है.
महिला उपनिरीक्षक नीलम मेहरा को कोतवाली किच्छा से कोतवाली रुद्रपुर में तैनाती दी गई है.
उपनिरीक्षक प्रदीप काहोली को प्रभारी चौकी शिवनगर पथरी से प्रभारी चौकी बाजार नियुक्त किया गया है.
पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा। स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है


