जसपुर में नए बस अड्डे के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने के आदेश जारी
उत्तराखण्ड
18 जून 2026
जसपुर में नए बस अड्डे के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने के आदेश जारी
जसपुर। जसपुर में नए बस अड्डे के निर्माण हेतु डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार करने के आदेश जारी हो चुके हैं। अनुमान है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होगी।
साथ ही जारी आदेश में नए बस अड्डे का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक बस अड्डा स्थल से ही यात्रियों को बसों में चढ़ाने एवं उतारने की व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। जसपुर से टिकट जारी करने, किराया निर्धारण तथा संचालन संबंधी आवश्यक आदेश भी जारी हो चुके हैं। इस व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। निश्चित रूप से इस पहल से जसपुर की जनता को आवागमन संबंधी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य के लिए विनय रूहेला ने जसपुर की समस्त सम्मानित जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। जिनके प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित सौगात जसपुर को प्राप्त होने जा रही है। जसपुर के विकास का यह नया अध्याय क्षेत्र की प्रगति और जनता की सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगा।


