छात्र-छात्राओं के तीन दिन के आंदोलन का आखिरकार असर दिखा प्राचार्य को हटा गया
उत्तराखण्ड
11 अगस्त 2026
छात्र-छात्राओं के तीन दिन के आंदोलन का आखिरकार असर दिखा प्राचार्य को हटा गया
खटीमा। खटीमा में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के तीन दिन के आंदोलन का आखिरकार असर दिखा है. भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी राशन और बिजली-पानी से लेकर साफ-सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर उठी शिकायतों के बाद निदेशालय जनजाति कल्याण ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसके तहत छात्रों ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई तो प्राचार्य को हटा दिया गया है.
मामले में विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को तत्काल प्रभाव से जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है. वहीं, पूरे मामले की अलग से जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, विद्यालय की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पीजीटी गणित के शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
वीरेंद्र सजवाण तहसीलदार, खटीमा ने बताया कि बच्चों की मांग जायज निकली. जिला जनजाति कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और प्राचार्य भारती यादव को हटा दिया गया है. गणित के शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मामले में एक कमेटी गठित की जा रही है, जो समय-समय पर आकर खाने की गुणवत्ता आदि जांच करेगी. वहीं, बच्चे और अभिभावक कार्रवाई से संतुष्ट हैं. उन्हें पढ़ाई जारी रखने को कहा गया है.


