उत्तराखंड

गदरपुर: फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र मामले में दो युवकों पकड़े

उत्तराखण्ड
25 सितम्बर 2026
गदरपुर: फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र मामले में दो युवकों पकड़े
गदरपुर। उधम सिंह नगर में अब गदरपुर में भी फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी की सक्रियता से दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। गदरपुर क्षेत्र के दो युवक लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर तहसीलदार ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

प्रारंभिक जांच में कई प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद दोनों युवकों से तहसील परिसर में करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने के बाद एसडीएम के निर्देश पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इनके पास से दस से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र बरामद होने की आशंका है, जिनकी जांच की जा रही है। कुछ प्रमाण पत्रों पर तहसील की सील और फर्जी हस्ताक्षर भी मिले हैं। घटना के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *