गढ़वाल गौरव पूर्व सैनिक कल्याण समिति का प्रथम स्थापना दिवस देशभक्ति के वातावरण में संपन्न
उत्तराखण्ड
6 जुलाई 2026
गढ़वाल गौरव पूर्व सैनिक कल्याण समिति का प्रथम स्थापना दिवस देशभक्ति के वातावरण में संपन्न
रामनगर। रामनगर के पीरूमदारा स्थित आशीर्वाद गार्डन में गढ़वाल गौरव पूर्व सैनिक कल्याण समिति का प्रथम स्थापना दिवस बड़े हर्षाेल्लास, गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरता पदक विजेताओं, जनप्रतिनिध्यिों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी (विशिष्ट सेवा मेडल), सेंटर कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर रहे। उनके प्रतिनिधि के रूप में सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ग्रीन फील्ड अकादमी के छात्रा-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, स्वागत गीत, नंदा राजजात की सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा सैनिक वेशभूषा में प्रस्तुत मनमोहक कार्यक्रम रहे। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों एवं दर्शको का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय एवं बच्चों के अनुशासन, प्रतिभा और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की
विशिष्ट अतिथियों के रूप में कर्नल दिनेश चंद्र अध्किारी, कमान अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड रुद्रपुर, कर्नल बिष्ट, विधयक प्रतिनिधि एवं गढ़वाल-कुमाऊँ विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नेता इंद्र रावत, भाजपा नेता संजय डोर्वी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, प्राइम हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक विमल बोरा, ग्राम प्रधन आमपोखरा विक्रम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान नारायणपुर सुरजीत सिंह, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, महासचिव कैप्टन विक्रम सिंह कंडारी, काशीपुर पूर्व सैनिक एकता समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर चंद्र सिंह, जसपुर पूर्व सैनिक एकता समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरपाल सिंह, विजयपथ पूर्व सैनिक एकता समिति के अध्यक्ष कैप्टन बचन सिंह, उत्तराखण्ंड पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन त्रिलोक सिंह, गढ़वाल सभा काशीपुर के अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


