काशीपुर में ज्ञानार्थी डांडिया नाइट 2026 की रही धूम
उत्तराखण्ड
17 अक्टूबर 2026
काशीपुर में ज्ञानार्थी डांडिया नाइट 2026 की रही धूम
काशीपुर।’ ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित भव्य ज्ञानार्थी डांडिया नाइट 2026 में हजारों युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधनों, गरबा-डांडिया की थाप और मनमोहक संगीत ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मुख्य अतिथि तथा प्रसिद्ध फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं ने पारंपरिक गुजराती लोक संस्कृति से प्रेरित गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव का भरपूर आनंद लिया। सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीटड्ढूशनल हेड प्रतिमा सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम ने शिक्षा संस्थानों, विद्यार्थियों और समाज के बीच सांस्कृतिक सहभागिता, आपसी सौहार्द तथा सामूहिक उत्सव की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया।


