उत्तराखंड

कालाढूंगी में नारी शक्ति का भव्य संगम मुख्यमंत्री ने की शिरकत

उत्तराखण्ड
15 नवम्बर 2026
कालाढूंगी में नारी शक्ति का भव्य संगम मुख्यमंत्री ने की शिरकत
रामनगर। उत्तराखंड के 27वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कालाढूंगी में नारी शक्ति का भव्य संगम देखने को मिला. राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. साथ ही कालाढूंगी को मिनी स्टेडियम की सौगात भी दी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब 9.45 बजे कालाढूंगी पहुंचे. जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे. यहां मौजूद महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर लगातार काम कर रही है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है. सम्मेलन का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, समाज सेवा, खेल और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे. सम्मानित महिलाओं ने इसे अपने लिए गर्व और आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया.
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी क्षेत्र को मिनी स्टेडियम की सौगात देते हुए खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण घोषणा की. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की. कुल मिलाकर कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन के जरिए महिला सशक्तीकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में नारी शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *