उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत वाणिज्यिक मात्रा के दो अभियोगों में वांछित अभियुक्ता रमीशा चौहान गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
25 अप्रैल 2026
ऑपरेशन प्रहार के तहत वाणिज्यिक मात्रा के दो अभियोगों में वांछित अभियुक्ता रमीशा चौहान गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत निम्न अभियोगों में वांछित अभियुक्ता रमीशा चौहान पुत्री श्री देवेंद्र सिंह चौहान, निवासी बांसखेड़ा खुर्द थाना आईटीआई, हाल निवासी डिजाइन सेंटर मधुबन नगर थाना काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर को दिनांक 24/04/2026 को गिरफ्तार किया गया। 1. एफआईआर संख्या 477/2025 धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 3(5)/318(4)/336(3)/340(2) बीएनएस, 2. एफआईआर संख्या 507/2025 धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 3(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उक्त प्रकरण में मुख्य अभियुक्त दीपक ठाकुर के कब्जे से दिनांक 18/11/2025 को लगभग 5000 से अधिक प्रतिबंधित बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन (वाणिज्यिक मात्रा) बरामद किए गए थे। साथ ही विवेचना के दौरान लगभग 40,000 अन्य प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की बरामदगी भी हुई। इस मामले में सह-अभियुक्त विपुल चौहान को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी थे, जिसके आधार पर अभियोग में कूटरचना से संबंधित धाराओं की भी वृद्धि की गई है। विवेचना के दौरान अभियुक्ता रमीशा चौहान की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक संजय सिंह, महिला कांस्टेबल इंदु राणा, कांस्टेबल पवन नाथ शामिल थे।

जनता के लिए पुलिस ने एक संदेश भी दिया कि काशीपुर पुलिस जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। नशा समाज, परिवार और युवा पीढ़ी को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। सभी नागरिकों से अपील है कि नशीले पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से दूर रहें, किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, युवाओं को जागरूक करें और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करें।
“आपकी एक सूचना, समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *