एस आर म्यूजिकल ग्रुप की एक भव्य म्यूजिकल शाम आज
उत्तराखण्ड
11 मई 2026
एस आर म्यूजिकल ग्रुप की एक भव्य म्यूजिकल शाम आज
काशीपुर। काशीपुर का एस आर म्यूजिकल ग्रुप एक म्यूजिकल ,सामाजिक कल्चरल कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ कलश मण्डप में आज शाम 5 बजे होने जा रहा है। ग्रुप के संस्थापक मनोज पंत ने बताया कि कार्यक्रम में मस्ती भरे ओर देश भक्ति सहित अनेक खूबसूरत गीतों से सुसज्जित होने वाला है, इस कार्यक्रम में अनमोल फाउंडेशन जो एक मूक बाधिर बच्चों की देख रेख करता है, उस संस्था के कुछ प्रतिभान बच्चे आज के इस कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे ,जिससे इस क्षेत्र के लोगों को उनकी प्रतिभा का लोहा मानने पर मजबूर हो जाएंगे ।
ग्रुप के सभी सदस्यों ने काशीपुर की जनता से इस भव्य कार्यक्रम में आने के लिय आग्रह किया है। इस कार्यक्रम में शहर के काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , काशीपुर मेयर दीपक वाली, दर्जा राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान अपनी गरिमामयी उपस्थित इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले है। कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से चल रहा है आयोजन को भव्य बनाने के लिए आयोजन स्थल पर संस्थापक मनोज पंत, सह संस्थापक अनूप गुप्ता, अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह गोले, उपाध्यक्ष गोपाल ठाकुर, तरुण लोहनी, सुमन पंत, कौशल किशोर पंत, नारायण दास, सुधीर जौहरी, सुनील शर्मा, राजीव सक्सेना, लता शर्मा जी, आदि लोग उपस्थित रहे।


