उत्तराखंडदिल्ली

उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में चुनाव तिथि की घोषणा

दिल्ली
25 सितम्बर 2026
उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में चुनाव तिथि की घोषणा
दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। तीनों राज्यों में मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा।

आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी मल्लिक के 16 जुलाई 2026 को इस्तीफा देने के बाद एक सीट रिक्त हुई थी। इस सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था। इस रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम-
राज्यसभा चुनाव के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।
उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी।
उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।
चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *