उत्तराखंड

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड
15 जून 2026
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर हुई चर्चा
खटीमा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के संबंध में चर्चा की गई प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य राजकुमार फुटेला एवं हरीश जलहोत्रा की उपस्थिति में, नगर अध्यक्ष विजय अरोड़ा की अध्यक्षता एवं महामंत्री हरीश बत्रा के संचालन में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आपसी विचार विमर्श एवं सुझाव दिए गए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने बताया कि जल्द ही बरहा सदस्यीय संरक्षक मंडल एवं सात सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूरे प्रदेश में विभिन्न जिलों एवं नगर कार्यकारिणी एवं पंजाबी महासभा के सदस्यों के सुझाव उपरांत नई प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए सुझाव प्राप्त नाम पर विचार कर कर नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी, कोर कमेटी के सदस्य राजकुमार फुटेला एवं हरीश जल्होत्रा ने बताया कि आगामी 20 तारीख को देहरादून में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा उत्तरांचल पंजाबी महासभा एक ऐसे गैर राजनीतिक व्यक्ति को प्रदेश की कमान सपना चाहती है जो पंजाबी समाज की एकता संस्कृति एवं भाईचारे को बढ़ाने का काम करें साथ ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रदेश एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती आई और भविष्य में भी उत्तरांचल पंजाबी महासभा पंजाबी समाज के उत्थान के साथ अन्य वर्गों के साथ सामंजस्य बनाकर समाज सेवा के कार्य करती रहेगी, पंजाबी महासभा के नगर कोषाध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने कहा कि पंजाबी महासभा के गठन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर तबके को मुख्य धारा में जोड़कर कमजोर समाज उत्थान के लिए प्रयास करना है, इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप भाटिया संरक्षक अनिल बत्रा,सरदार अमरजीत सिंह,रोहित छाबड़ा सरदार रविंद्र रैना, सचिन कुमार विज, ललित मोहन मारवाह, बिट्टू ग्रोवर,मनोज गुलाटी आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *