उत्तराखंड

अपर महाप्रबंधक ने काशीपुर एवं लालकुआं स्टेशनों स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण

उत्तराखण्ड
3 मई 2026
अपर महाप्रबंधक ने काशीपुर एवं लालकुआं स्टेशनों स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण
काशीपुर। अपर महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल ने अपने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान इज्जतनगर-काठगोदाम एवं आज दूसरे दिवस रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेल खंडों का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री मनोज कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ किया। अपर महाप्रबंधक ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काठगोदाम, काशीपुर एवं लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *